फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lane of Parikrama Marg closed, traffic became difficult

परिक्रमा मार्ग की एक लेन बंद, आवागमन हुआ मुश्किल

Sun, 20 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One lane of Parikrama Marg closed, traffic became difficult
नगर के परिक्रमा मार्ग पर जलभराव के चलते वन वे हुआ मार्ग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गो में से एक परिक्रमा मार्ग की सड़क की एक लेन गड्ढे होने के कारण पूरी तरह बंद है। वाहन का आवागमन की एक ही साइड से हो पा रहा है। इस मार्ग से शहर की दो बड़ी कालोनी और कई शिक्षण संस्थाएं जुड़ी है।
विज्ञापन

सरकुलर रोड के रेशू चौक से एटूजेड कॉलोनी के चौराहे तक जाने वाले परिक्रमा मार्ग की सड़क दो भागों में विभाजित है। डिवाइडर लगा होने के कारण वसुंधरा कालोनी के सामने सड़क के एक तरफ पानी भरा है और बड़े गड्ढे हैं। दुपहिया और चौपहिया वाहनों का आना-जाना अब एक ही तरफ से हो रहा है। इस मार्ग से ही एटूजेड कॉलोनी की मुख्य सड़क जुड़ी है। एटूजेड कालोनी में ही केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान रहते हैं। श्रीराम कॉलेज और डीएस पब्लिक स्कूल जैसी शिक्षण संस्थाएं इसी मार्ग पर है।
विज्ञापन

नेता और अफसर इसी मार्ग से जाते हैं
परिक्रमा मार्ग पर चाय की दुकान करने वाले ब्रजमोहन का कहना है कि यहां पानी भरा होने के कारण छह माह से हालत खराब है। बरसात में पानी भरा था तब से यही स्थिति है। जिले के अधिकतम नेता और अफसर इसी मार्ग से जाते है, समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। दुकानदार महताब का कहना है कि यहां पानी भर जाने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना है। आस-पास की कालोनी के लोग भी इससे परेशान है। अब यहां लोगों ने खुद ही ईंट-रोडे़ डालने शुरू किए हैं, इससे कुछ राहत मिली है। दुकानदार मोनू का कहना है कि सड़क के बराबर का नाला ऊंचाई में है और सड़क नीचे में है। ऐसे में नाले का पानी सड़क पर आ जाता है। अफसरों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया है। समस्या के हल के लिए सड़क की ऊंचाई बढानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए से कराएंगे काम : कपिल
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि पहले भी एमडीए से यह सड़क बनवाई गई थी, इस बार भी एमडीए से कार्य कराया जाएगा। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराकर मार्ग का सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed