{"_id":"629f9f839ee27f092c346232","slug":"one-killed-six-injured-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-mrt591967214","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
मुजफ्फरनगर, खतौली। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित रायपुर नंगली पुल पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गांव रायपुर नंगली निवासी किसान शंकर (60) सोमवार सुबह के समय खेत पर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली पुल के समीप पहुंचा तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहां से जा रहे राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल हुए किसान शंकर को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, चिकित्सकों ने किसान को मृत बताया। वहीं, बुढ़ाना रोड पर गोल्डन हार्ट एकेडमी स्कूल के नजदीक वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजीव निवासी बड़सू घायल हो गया। राजीव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीटी रोड पर पंजाबी ढाबे के नजदीक वाहन को बचाने के प्रयास में बुलेट बाइक स्लिप हो गई। जिस कारण उस पर सवार कृष्ण, लक्ष्य, साहिल निवासी पलवन हरियाणा घायल हो गए। जानसठ रोड पर भलवा चैकी के समीप एक व्यक्ति की बाइक स्लिप हो गई। हादसे में हरपाल निवासी खांजापुर घायल हो गया। बुढ़ाना रोड पर मडावली बांगर के निकट दो बाइक आपस में टकरा र्गइं। जिसमें मनदीप निवासी मंडावली बांगर, शगुन निवासी कितास, आर्यन निवासी कपसाड़, आशु निवासी पानीपत घायल हो गए।