फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed, four injured in Muzaffarnagar road accident

कोहरा बना मुसीबत, सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल 

Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in Muzaffarnagar road accident
road accident
चार दिन से कोहरा यातायात के लिए मुसीबत बन गया है। बुधवार रात कोहरे के चलते किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पीनना बाईपास पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी धर्मपाल पुत्र गोकुल, ओमपाल पुत्र महावीर, राजेंद्र पुत्र बसंता बुधवार देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तीनों हाईवे से जा रहे थे, तो किसी वाहन की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्वामी कल्याण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार शाम गांव पीनना निवासी रविंद्र पुत्र महावीर अपने एक साथी गांव संधावली निवासी बबलू पुत्र राजा बाइक से गांव लौट रहे थे। हाईवे पर पीनना बाईपास के निकट किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बबलू घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रविंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसोई के अमित की सड़क हादसे में मौत
तितावी (मुजफ्फरनगर)। अमरोहा जिले में तैनात जसोई गांव के सिपाही की हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
जसोई निवासी सिपाही अमित (27 ) अमरोहा जिले की हसनपुर पुलिस चौकी पर तैनात था। दो दिन पूर्व अमित का स्थानांतरण हसनपुर पुलिस चौकी से अमरोहा जिले की कोतवाली में हुआ था। अमित के साथ उसकी पत्नी सुनीता भी रहती थी।

कल सुबह के समय अमित सिपाही थाना कोतवाली अमरोहा से अपनी पत्नी सुनीता के साथ टहलने के लिये निकला था। उसी दौरान तेज गति से आए एक ट्रक ने सिपाही अमित को सीधी टक्कर मार दी, जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के समय अमित सिपाही की पत्नी सुनीता भी अपने पति के साथ टहल रही थी।

अमित की पत्नी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सिपाही अमित के शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना सिपाही अमित के गांव जसोई मुजफ्फरनगर मे परिजनों को दी। अमित की मौत की खबर सुनते ही अमित के घर जसोई में रोना पीटना शुरू हो गया। अमित के पिता और उसकी मां बेहोश हो गए। अमित 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था, जबकि 2012 मे शाहपुर के गांव हरसौली में उसकी शादी हुई थी।

परिजनों ने बाइक सवारों को पीटा
मोरना। बाइक सवार की साइड लग जाने से वृद्ध घायल हो गया। पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवारों को घायल के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा स्थित स्मृति द्वार के सामने 65 वर्षीय नैनसिंह पुत्र किशन ककरौली व जानसठ मार्ग से गुजर रहा था।

इसी दौरान अज्ञात बाइक की साइड लग जाने से नैनसिंह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। पीछे से आ रहे दूसरे बाइक चालक की बाइक का भी संतुलन बिगड़ गया। अज्ञात बाइक चालक तो मौके से फरार हो गया। घायल नैनसिंह के परिजनों ने कस्बा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क बाइक चालक नौशाद पुत्र वसी कुरैशी, उसकी मां शमीम व भाभी सदफ पत्नी शादाब, तीन साल की अक्सा को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बाइक सवार महिला डेढ़ साल बालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल नौशाद, शमीम, सदफ व बच्चों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पहुंचाया तथा घायल नैनसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नैनसिंह व नौशाद को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर गांव खाइखेड़ा में तनाव व्याप्त हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने घटना पर रोष प्रकट किया। पुलिस को मारपीट की तहरीर दे दी गई है। गांव तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed