फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One died in firing over Playing DJ in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक युवक की मौत

Sun, 16 Apr 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थिताबी थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुई फायरिंग के दौरान एक युवक घायल हो गया अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
One died in firing over Playing DJ in Muzaffarnagar
Muzaffarnagar news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर  के तितावी में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने पर धारदार हथियार चले और इस दौरान फावड़ा सिर में लगने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकेे दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने आंबेडकर जयंती निकाली थी, जिसमें संजीव पक्ष के लोग चंदा देना चाहते थे। तेजपाल पक्ष ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी। 
विज्ञापन


शनिवार रात संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया तब तेजपाल, उसके दो बेटों शक्ति, अजय व दीपक तथा अंकुश ने डीजे बजाने का विरोध किया, तब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें संजीव व उसके दो भाई विपिन तथा अक्षय गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed