फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One crore spent, yet people are craving for drinking water

एक करोड़ खर्च, फिर भी पेयजल को तरस रहे लोग

Wed, 01 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
One crore spent, yet people are craving for drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। देवीकुंड परिसर में 900 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी के निर्माण पर नगरपालिका एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है, बावजूद इसके अब तक लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। इसे नगरपालिका की लापरवाही ही कहें क्योंकि आज तक भी टंकी के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है।
शिक्षक नगर, विवेक विहार, वृंदावन सिटी, वेद विहार कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक आसपास की कॉलोनी के लोग हैंडपंपों का दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए दो साल पूर्व विधायक बृजेश सिंह के प्रयासों से देवीकुंड परिसर में पानी का टंकी का निर्माण किया गया था। जिस पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ था। नगरपालिका द्वारा टंकी तो बनाकर खड़ी कर दी गई, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं करा पाई। यहां तक कि अभी तक सभी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है, जबकि विवेक विहार व शिक्षक नगर के लोग इसके लिए धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हर साल भीषण गर्मी में लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ता है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर कॉलोनी निवासी समाज सेविका शुभलेश शर्मा ने बताया कि टंकी चालू नहीं किए जाने से लोगों को हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर होने पड़ रहा है। भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य व नामित सभासद गजराज सिंह राणा बताते हैं कि नगरपालिका की लापरवाही के कारण लोग दूषित पानी पी रहे हैं। विवेक विहार कॉलोनी में बनाया गया ट्यूबवेल भी अधूरा पड़ा है। कॉलोनी निवासी बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक विहार कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने को जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
टंकी के निर्माण पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये का खर्चा आया है। शिक्षक नगर में कुछ जगहों पर पाइपलाइन बिछना बाकी रह गई है। विवेक विहार व वेद विहार कॉलोनी के पाइप लाइन बिछाने को टेंडर प्रक्रिया जल्द अपनाई जाएगी। टंकी को अभी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर पेयजल आपूर्ति कराने के प्रयास किए जाएंगे। -मो. आरिफ, प्रभारी जलकल विभाग नगरपालिका

समस्या से जल्द दिलाएंगे निजात
पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन लेने के लिए लोगों से कहा जा रहा है। हमारा प्रयास जल्द से जल्द लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना है। इस समस्या से लोगों को शीघ्र निजात दिलाई जाएगी। -डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed