फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One car driver killed in two cars collision

गंगनहर पटरी मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत

Fri, 21 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
One car driver killed in two cars collision
दो कारों की भिड़ंत में एक कार चालक की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव बेलड़ा के निकट दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार के चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार लड़कियों व बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बहादराबाद निवासी दीपक की करीब 20 दिन पूर्व खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह दीपक अपने परिजनों वंदना, ऋचा, मोनिका व दिव्या के साथ कार से अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग पर भोपा क्षेत्र में गांव बेलड़ा के निकट पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दीपक व चारों युवतियों के साथ ही दूसरी कार में सवार मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात निवासी समयदीन (42), इरशाद, आदिल व वासिफ भी घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कारों से निकालकर सीएचसी भोपा ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायल कार चालक समयदीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया। जबकि एक अन्य घायल की हालत में नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed