{"_id":"5e025b4f8ebc3e881d0f9682","slug":"one-accused-arrested-for-murdering-friend-devband-news-mrt460406634","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तिघरी गांव में एक माह पूर्व घर से बुलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद की।
23 नवंबर की रात्रि तिघरी गांव निवासी 22 वर्षीय दानिश की उसी के दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या की। इस मामले में दानिश के पिता इनाम की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव के राशिद, रिजवान और वसीम समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया। तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को वांछित चल रहे दानिश को उसी के घर से दबोचा। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि हत्या में नामजद शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
वहीं, पुलिस ने कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी भूरा उर्फ संसार को गांव के समीप से गिरफ्तार किया। तलाशी दौरान उसके पास से 100 नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। पुुलिस ने एनडीपीएस के तहत उसे जेल भेजा।