फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Omprakash gave the land, opened the way to Ghalibpur

ओमप्रकाश ने दी जमीन, खुल गया गालिबपुर का रास्ता

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Omprakash gave the land, opened the way to Ghalibpur
खतौली के गांव गालिबपुर में रास्ते का उदघाटन करते हुए एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ओमप्रकाश ने दी जमीन, खुल गया गालिबपुर का रास्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव गालिबपुर में काफी लंबे समय से बंद पड़े रास्ते को बनवाने के लिए एक किसान ने अपनी जमीन दी। जिसके बाद ग्राम पंचायत निधि से यह रास्ता बनवाया गया। इस रास्ते के बनने से कई गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
गांव गालिबपुर में ग्राम पंचायत निधि से बनाई गई सड़क का उद्घाटन एसडीएम जीत सिंह राय ने किया। एसडीएम ने कहा कि बंद रास्ते को खोलना गांव के विकास के लिए अच्छा है, इसी रास्ते से आवागमन कर बच्चे आगे बढ़ेंगे और उनकी कामयाबी का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रिहान त्यागी ने कहा कि वह इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वह भी उनके क्षेत्र में आने वाले गांवों में जिला पंचायत की ओर से विकास कार्य कराएंगे। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह टिटोड़ा ने कहा कि अन्य ग्राम प्रधानों को भी अपने गांव में इसी प्रकार के विकास कार्य कराने चाहिए जिससे गांव एक सुंदर गांव लगे। ग्राम प्रधान के पति मुरसलीन ने कहा कि यह गांव का मुख्य रास्ता था, जो काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। ग्राम पंचायत निधि से साढे़ बारह लाख की लागत से 210 मीटर सड़क का नव निर्माण कराया गया है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन होगा। इस दौरान प्रधान फरमान, वीरेंद्र सिंह, दिनेश ग्राम प्रधान वाजिदपुर खुर्द, नत्थू तंजीम, कल्लू, रहीसुद्दीन, ठाकुर यशपाल सिंह, श्रीदत्त सैनी, नासिर, यशपाल सैनी, एजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed