{"_id":"626d7fade5fb0764a34eb541","slug":"old-students-share-forgotten-memories-muzaffarnagar-news-mrt5867366137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्रों ने भूली बिसरी यादों को साझा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्रों ने भूली बिसरी यादों को साझा किया
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज के सभागार में ‘‘एल्युमनी मीट-2022’’ में सम्मानित पुरातन छात्र व छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में एल्युमिनी मीट में पुरातन छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के समय की भूली बिसरी यादों को साझा किया। कार्यक्रम में 365 पुरातन विद्यार्थी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गृह विज्ञान विभाग की छात्रा तनु रानी, प्रीति पाल, मनीषा, साक्षी, सिमरन आदि ने गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर की। बीसीए की इशिका सिंह, अवनी, खुशी, शिवम, स्पर्शपाल आदि ने सामुहिक पंजाबी नृत्य द्वारा कार्यक्रम में समा बांध दिया। पुरातन विद्यार्थियों ने अपने बारे में विस्तार से परिचय देते हुए अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव साझा किये। द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र रहा, जिसमें अलग-अलग विभागों के पुरातन विद्यार्थियों ने वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों व विभाग के प्रवक्ताओं के साथ इस सत्र में प्रतिभाग किया।
कॉलेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज के समय में ज्ञान के साथ-साथ व्यवहार को ज्यादा अहमियत दी जाती है और व्यवहार एक दूसरे के साथ वार्तालाप एवं मेल जोल के बाद ही बनता है। प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज मित्तल, विकास त्यागी, विवेक कुमार, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, रूपल मलिक, पूजा चौधरी, गरिमा, अकांक्षा चौहान, बिन्नू पुंडीर आदि प्रवक्तागण का विशेष योगदान रहा।