फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old songs make Surmai evening memorable

पुराने गीतों ने सुरमई शाम को यादगार बनाया

Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Old songs make Surmai evening memorable
कृषि व औद्योगिक प्रदर्शनी में सुरमई शाम में गीत प्रस्तुत करता कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुराने गीतों ने सुरमई शाम को यादगार बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में संगीत कार्यक्रमों की आखिरी कड़ी के रूप में प्रदर्शनी पंडाल में रिदम संस्था की सुरमई शाम यादगार बन गई। दिल्ली के जाने माने सिंगर अतुल पंडित, रिदम के अध्यक्ष, गायक संजय साथी और गायिका अनन्या तोमर की एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुतियों ने लोगों को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज चवन प्रकाश ने किया। गायिका अन्नया तोमर ने आओ हुजूर तुमको, परदा-परदा जैसे गीतों से कार्यक्रम की शुरूआत की। सिंगर संजय साथी ने किशोर कुमार के गीत मेरे दिल में आज क्या है, एक अजनबी हसीना से, हमें और जीने की चाहत ना होती से वाहवाही लूटी। दिल्ली के गायक अतुल पंडित ने अपनी शानदार गायकी से सर्द मौसम को गर्म कर दिया।
विज्ञापन

अतुल पंडित ने श्रोताओं की मांग पर मेरे रश्के कमर, मैं रमता जोगी, ये तो हल्का हल्का सुरूर है, ये दिल दिवाना, तुमसे मिलके दिल का, ए वतन तेरे लिये सुनाकर सराबोर कर दिया। आयोजक ईंट निर्माता समिति रही। संचालन कीर्ति भूषण ने किया।

मुजफ्फरनगर में कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में प्रस्तुति दते कलाकार।

मुजफ्फरनगर में कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में प्रस्तुति दते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed