{"_id":"60f865b08ebc3e3fa154fa59","slug":"old-man-died-due-to-police-negligence-muzaffarnagar-news-mrt548417913","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की घोर लापरवाही से गई वृद्ध की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की घोर लापरवाही से गई वृद्ध की जान
विज्ञापन
जानसठ के गांव भलवा में भीड़ को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही से गई वृद्ध की जान
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में भाजपा नेता के पिता की हत्या पर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि गांव में उनका परिवार सुरक्षित नहीं था। इस संबंध में कई बार पुलिस को तहरीर देने के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे, डेढ़ माह पूर्व भाजपा नेता का ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। उसने कहा कि मेरे पिता की पुलिस की घोर लापरवाही के कारण जान गई है।
थाना क्षेत्र के गांव भलवा में वृद्ध श्याम सिंह प्रजापति की हत्या को लेकर पीड़ित भाजपा नेता व परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। भाजपा नेता सुशील प्रजापति ने रोते हुए कहा कि उसने पुलिस से कई बार गुहार लगाई कि दूसरे वर्ग के लोगों से उसके परिवार को खतरा है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक बार तो उसे थाने से भगा दिया गया। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पहले सुशील प्रजापति का ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। सुशील ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ उसकी शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई करती तो उसके पिता श्याम सिंह प्रजापति की हत्या नहीं होती। उन्होंने पुलिस की लापरवाही से ही पिता की हत्या होने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत लखनऊ तक करने की बात कही।
परिजनों ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी
जानसठ। गांव भलवा निवासी श्यामसिंह प्रजापति की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन घटना के लिए थाना व चौकी पुलिस को ही कसूरवार मान रहे हैं। हत्या के बाद घटनास्थल पर पीड़ित परिजनों ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस को काफी खरी-खोटी भी सुनाई, लेकिन पुलिस मूकदर्शन बनी रही। परिजनों ने पुलिस से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। इसी दौरान सूचना मिलते ही खतौली से भाजपा नगर मंडल महामंत्री राकेश प्रजापति भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसपी देहात से बात कर जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एसपी देहात ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
इन्होंने कहा ........
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा नेता ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर नाराजगी जताते परिवार के सदस- फोटो : KHATAULI