फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old enmity and murder litigants will get protection

जनपद में साक्षी सुरक्षा योजना का शुभारंभ

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old enmity and murder litigants will get protection
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद में एक ओर नई पहल करते हुए साक्षी सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत कोई भी मुकदमे का वादी या गवाह धमकी मिलने की स्थिति में पुलिस सुरक्षा की मांग कर सकता है। वहीं, पुलिस भी ऐसे वादी या गवाह को चिन्ह्ति कर स्वयं ही अपने स्तर से सुरक्षा मुहैया कराएगी, जिसे खतरे की आशंका हो।
विज्ञापन

साक्षी सुरक्षा योजना के तहत ऐसे सभी वादी व गवाहों को चिन्हित किया जाएगा, जिनकी पूर्व में रंजिश चल रही हो या फिर उनके परिवार में इससे पहले भी कोई हत्या हुई हो। इसके अलावा, कोई भी घटना होने की स्थिति में यदि पुलिस को लगता है कि वादी या गवाह को कोई खतरा हो सकता है, तो पुलिस ऐसे सभी लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। वहीं, ऐसे वादी या गवाहों को भी योजना के तहत सुरक्षा दी जाएगी, जो अपने स्तर से सुरक्षा की मांग करेंगे।
विज्ञापन

योजना के प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इस योजना के तहत इस तरह के मामलों में भी वादी या गवाहों को सुरक्षा दी जाएगी, जिनमें दो पक्षों के बीच हत्या की घटनाएं हो चुकी हों। इसके साथ ही योजना के तहत पुलिस विभाग द्वारा इन गवाहों व वादियों को सुरक्षा देने के साथ ही उनके मामलों की कोर्ट में प्रभावी पैरवी करेगी, ताकि दोषियों को अदालत से सजा दिलाई जा सके। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में इस तरह के कई मामले चिन्ह्ति कर लिए गए हैं, जिनमें वादी डर के मारे खुद सुरक्षा के लिए पुलिस के पास न आ रहा हो। ऐसे लोगों को भी पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed