फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials arrived like wedding guests, Income Tax raid on Bindal Group

Muzaffarnagar News: बरातियों की तरह पहुंचे अधिकारी, बिंदल ग्रुप पर आयकर की चढ़ाई

Thu, 19 Mar 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officials arrived like wedding guests, Income Tax raid on Bindal Group
बिंदल ग्रुप के आवास के बाहर वर-वधु के नाम का पंपलेट लगी खड़ी सरकारी गाड़ी। स्रोत-वीडियोग्रैब
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय और आयकर विभाग की टीम ने शहर में बिंदल ग्रुप के आवास, प्रतिष्ठानों और कॉरपोरेट कार्यालयों पर जांच की। देर रात तक जांच जारी है। अधिकारियों की गाड़ियों पर शादी के स्टिकर लगे नजर आए। परिसरों को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया और बाहरी लोगों के प्रवेश-निकास पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

बिंदल ग्रुप के विभिन्न प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ जांच की। सफेद इनोवा गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर समूह के प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट कार्यालयों और संबंधित स्थानों को जांच के दायरे में लिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के तहत बिंदल ग्रुप की प्रमुख इकाइयों बिंदल पेपर्स, टिहरी पल्प एंड पेपर्स, शाकुंभरी पेपर्स और बिंदल डुप्लेक्स भोपा सड़क पर एक साथ टीमें पहुंची। शहर के गांधी कॉलोनी, मीका विहार, नई मंडी, पटेलनगर स्थित बिंदल परिवार के आवास सहित मालिकों, साझेदारों और उनसे जुड़े परिचितों के घरों पर भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

शिवा की बरात लेकर गौरी ब्याहने आए आयकर अधिकारी
बिंदल ग्रुप की औद्योगिक इकाइयों और अन्य स्थानों पर आयकर विभाग के छापे गोपनीय रहे। छापों की जानकारी किसी काे न हो इसके लिए नया तरीका अपनाया गया। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की गाड़ियां अन्य दूसरी गाड़ियों के साथ छापा मारने पहुंची तो, इनमें अधिकांश गाड़ियों पर एक बरात की स्लिप लगी नजर आई। माना जा रहा है कि अभियान को गुप्त रखने के लिए अधिकारी बराती बनकर पहुंचे। गाड़ियों पर शिवा वेड्स गौरी की स्लिप लगी हुई थी।
---
बिंदल के साथ अग्रवाल परिवार भी छापों की जद में आया
दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल बिंदल और अग्रवाल परिवारों के यहां पर एक साथ छापे मारे। उद्यमी राकेश बिंदल के गांधी कॉलोनी स्थित आवास, प्रकाश चौक के पास बिंदलास डुप्लेक्स के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के साथ ही मीका विहार जानसठ सड़क स्थित अनिल अग्रवाल मुन्नू, पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के पुत्र अभिषेक अग्रवाल के आवास पर भी छापे मारे गए। जबकि बिंदल ग्रुप की एनजीओ की ओर से भोपा सड़क संचालित स्कूल की भी जांच की गई।




----
बिंदल ग्रुप की संपत्तियों पर जांच की आंच

मुजफ्फरनगर के अलावा जांच बिजनौर के चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल में भी की गई। बल्कि बिंदल ग्रुप की अन्य मिलों, अधिकारियों के घरों और क्वार्टरों पर भी एक साथ की जा रही है। बिंदल पेपर्स समूह के साथ-साथ डिस्टलरी में भी टैक्स, जीएसटी और इनकम टैक्स से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed