फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers should conduct public hearings daily from 10 to 12 in the office: DM

कार्यालय में बैठकर रोजाना 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करे अधिकारी : डीएम

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officers should conduct public hearings daily from 10 to 12 in the office: DM
देवबंद में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायते सुनते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
कार्यालय में रोजाना 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करे अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

देवबंद। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने सभी विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों को रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जन सुनवाई करने के निर्देश दिए।

खंड विकास कार्यालय सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जितनी भी शिकायतें समाधान दिवस में आती हैं, उनका मौके पर जाकर जांच उपरांत गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए। नाली, चकरोड तथा सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों संबंधी शिकायतों में गंभीरता दिखाते हुए पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा मुक्त कराएं। सरकारी संपत्तियों पर कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस अधिकारियों से लंबित शिकायतों की शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में अशांति न फैले, इसके लिए हिंदू व मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क बनाकर रखे। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष नगरपालिका, नहर विभाग, विद्युत निगम, तहसील और पुलिस प्रशासन आदि विभागों की करीब 55 शिकायते पहुंची। इनमें से सिर्फ छह शिकायतों का ही अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण सिंह, तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा, बीडीओ आजम अली समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed