{"_id":"5e5ab37d8ebc3ef3fe622a0a","slug":"officers-of-sugar-mills-kept-in-dco-office-throughout-the-day-muzaffarnagar-news-mrt4715157116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर डीसीओ कार्यालय में बैठाए रखा चीनी मिलों के अफसरों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर डीसीओ कार्यालय में बैठाए रखा चीनी मिलों के अफसरों को
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की बैठक में मौजूद चीनी मिलों के अफसरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर डीसीओ कार्यालय में बैठाए रखा चीनी मिलों के अफसरों को
मुजफ्फरनगर। गन्ना भुगतान में देरी करने वाली जिले की चार चीनी मिलों के अफसरों को प्रशासन ने शाम तक डीसीओ कार्यालय में ही बैठाए रखा। होली से पहले भुगतान के लिखित आश्वासन के बाद शाम को तीन अफसरों को छोड़ा गया, भैंसाना के प्रबंधक देर रात तक डीसीओ ऑफिस में ही रहे। तीनों चीनी मिलें दो दिन में 45 करोड़ का भुगतान करेंगी। होली से पहले 150 करोड़ के भुगतान का लिखित आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट में भाकियू के आंदोलन के चलते डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आश्वासन दिया था कि वह गन्ना भुगतान कराएंगी। डीएम ने देरी से भुगतान करने वाली जिले की चार चीनी मिलों भैंसाना, तितावी, खाईखेड़ी और रोहाना के प्रबंधकों की शनिवार सुबह साढे़ दस बजे बैठक बुलाई थी। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में डीएम ने मिल प्रबंधकों से कहा कि किसानों का पैसा मिलों के पास है उन्हें ही देना होगा। 14 दिन पहले तक का समस्त गन्ना भुगतान करो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार हो जाओ। उन्होंने डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी को चारों चीनी मिलों के अधिकारियों को भुगतान का लिखित आश्वासन देने तक कार्यालय में ही बैठाए रखने के निर्देश दिए। शाम तक चीनी मिलों के अफसर डीसीओ ऑफिस में ही बैठक रहे। रात करीब सात बजे तक अफसरों ने मिल मालिकों से बात की। इसके बाद तितावी चीनी मिल ने दो दिन में 17 करोड़ के भुगतान का लिखित में आश्वासन दिया, इसके बाद मिल सात मार्च में दोबारा भुगतान करेगी। खाईखेड़ी चीनी मिल के जीएम ने दो दिन में 26 करोड़ तथा रोहाना चीनी मिल ने दो दिन में चार करोड़ के भुगतान का आश्वसन दिया है। तीनों चीनी मिलों ने होली से पहले 150 करोड़ का भुगतान का आश्वासन दिया है। देर रात तक भैसाना को छोड़ बाकी तीनों चीनी मिलों ने लिखित में भुगतान का आश्वासन दे दिया है।
चार मिलों पर 477 करोड़
मुजफ्फरनगर। जिले की चार चीनी मिलों पर किसानों का 477 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें भैसाना चीनी मिल पर सबसे ज्यादा 258 करोड़ है। तितावी पर 140 करोड़, खाईखेड़ी पर 60 करोड़, रोहाना पर 19 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
--
टिकौला ने 22 फरवरी तक का भुगतान किया
मुजफ्फरनगर। टिकौला चीनी मिल ने शनिवार को किसानों का 22 फरवरी तक का समस्त भुगतान कर दिया है। शनिवार को मिल ने 18 करोड़ का भुगतान जारी किया। इसके अलावा खतौली और मंसूरपुर चीनी मिल भी भुगतान सही चल रहे हैं।

कलेक्ट्रेट के सभागार में चीनी मिल अफसरों की बैठक लेती डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR