फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers listened to complaints

समाधान दिवस में पहुंचे डीएम, एसएसपी, सुनीं शिकायतें

Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officers listened to complaints
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी में जनसमस्या सुनते डीएम,एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिकारियों ने फरियादियों की सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम-एसएसपी ने मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुुल छह शिकायतें आईं, जिनमें से एक का निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को शहर के नई मंडी कोतवाली में हुए समाधान दिवस में मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान समाधान दिवस में कुल छह फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इनमें से दो शिकायतों को निस्तारित भी किया गया, जिनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। इनमें से एक मोहित नामक लापता युवक को तलाश भी कर लिया गया है, जो मोहल्ला शिवपुरी से शुक्रवार शाम के समय संदिग्ध हालात में लापता हुआ था। पुलिस की एक टीम उसे लाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए भी रवाना कर दी गई। वहीं, कुल छह शिकायतों में एक जमीन विवाद और एक अन्य शहर कोतवाली क्षेत्र की बंटवारे को लेकर थी, जिसे संबंधित अफसरों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं
पुरकाजी। समाधान दिवस पर शनिवार को पुरकाजी थाने पर एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित लेखपालों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। खाईखेड़ी निवासी महिला कमलेश ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका पड़ोसी खेत स्वामी मामचंद अक्सर सरकारी रजबहे व नाली से पानी काटता रहता है, जिससे हमारे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो रहा है। गांव खड़का वाला बाग से वाया गांव भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर और उत्तम शुगर मिल तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण हो रहा है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण करा रहा ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे खेतों से मिट्टी उठाने से किसानों के खेतों में नुकसान हो रहा है। किसानों ने खेतों से मिट्टी उठाने का विरोध किया। एसडीएम ने लेखपाल प्रशांत गुप्ता को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed