फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers arrived in madrasas a day before Zuma

जुमे से एक दिन पहले मदरसों में पहुंचे अधिकारी

Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers arrived in madrasas a day before Zuma
देवबंद (सहारनपुर)। जुमा की नमाज के बाद मदरसा छात्र किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न करें यह सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन भर नगर के दीनी इदारों में पहुंचकर प्रबंधतंत्र के साथ बैठकें करते रहे।
विज्ञापन

नागरिका संशोधन कानून को लेकर पूर्व में मदरसा छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगाने के बाद से ही प्रशासन देवबंद में पूरी सतर्कता बरते हुए है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन न होने देने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नगर के दीनी इदारों में जाकर प्रबंधतंत्र के साथ बैठकें करते रहे। अधिकारियों ने नगर के मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी, दारुल उलूम जकरिया, दारुल उलूम फारुकिया समेत अन्य दीनी इदारों में बैठक कर प्रबंधतंत्र से यह आह्वान किया कि वह छात्रों को समझाएं कि किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा न बने। जहां तक हो सके उन्हें कैंपस में रखा जाए।
विज्ञापन

जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को यकीन दिलाया है कि उनकी संस्था के बच्चे किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे, जबकि इससे पूर्व वह छात्रों को कह चुके हैं कि दो दिन में चार बार हाजिरी होगी, यदि कोई छात्र गैर हाजिर मिलता है तो उसका नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed