{"_id":"63a34b47bc3c13516e3340d4","slug":"office-bearers-should-gear-up-for-civic-elections-ajit-rathi-muzaffarnagar-news-mrt6187358178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें पदाधिकारी : अजीत राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें पदाधिकारी : अजीत राठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रालोद प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा की तरह संगठन की नीतियों पर चलते हुए किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। पदाधिकारी निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें। गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
रालोद ने पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी को प्रदेश संगठन महासचिव बनाया है। बुधवार को मनफोड़ा से चलकर खतौली, मंसूरपुर, वहलना चौक, सुजुडू चुंगी समेत अन्य जगहों पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। गठबंधन हर सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज करेगा। खतौली उप चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि किसान-मजदूर भाजपा की नीतियों से नाराज है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विकास कुमार, प्रभात तोमर मौजूद रहे।