{"_id":"65ca98e69b78fe49170c51e4","slug":"offered-floral-tribute-to-shiksha-rishi-and-worshiped-in-shukdev-temple-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116781-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शिक्षा ऋषि को अर्पित की पुष्पांजलि और शुकदेव मंदिर में पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शिक्षा ऋषि को अर्पित की पुष्पांजलि और शुकदेव मंदिर में पूजन
Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
पौराणिक शुकतीर्थ में भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित क
- सीएम ने स्वामी ओमानंद को तीर्थ के विकास के लिए कार्य कराए जाने का भरोसा दिया
(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे। जहां पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। तीर्थ के विकास के लिए कार्य कराए जाने का भरोसा दिया।
इसके बाद स्वामी ओमानंद तीर्थ के जीर्णोद्धारक ब्रह्मलीन वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर पहुंचे तथा पुष्पांजलि अर्पित की। योगी ने कहा कि शुकतीर्थ का समुचित विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन से वीतराग स्वामी कल्याणदेव के सपने पूरे होंगे। उन्होंने अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कथा व्यास सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वस्ति वाचन किया। अक्षय वट के नीचे प्राचीन मंदिर में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन भी किया।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, ट्रस्टी ओमदत्त देव, मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं ट्रस्टी नरेंद्र शर्मा, ट्रस्ट सचिव कुंवर देवराज पंवार, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, दीपक मिश्रा, विक्रम सिंह बालियान, रमेश मलिक, अरुण धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अयोध्या जैसा बनाएं शुकतीर्थ : ओमानंद
(फोटो)
शुकतीर्थ। सीएम योगी आदित्यनाथ से सात माह बाद हुई पुनः भेंट में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने रामजन्मभूमि अयोध्या के नवनिर्माण की सराहना की। साथ ही कहा कि अयोध्या की तरह विकास पौराणिक शुकतीर्थ में होना चाहिए। वेस्ट यूपी के तीर्थों का उद्धार भी होना चाहिए। सीएम ने भरोसा दिलाया कि एक वर्ष में तीर्थ में कई कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। एडीजी ध्रुव ठाकुर, डीआईजी अजय साहनी, आयुक्त ऋषिकेश यशोदा भास्कर, डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह आदि आश्रम में मौजूद रहे।