फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offer Eid prayers in mosque and houses by doing small congregation: Ulama

मस्जिद और घरों में छोटी जमात कर अदा करें ईद की नमाज: उलमा

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Offer Eid prayers in mosque and houses by doing small congregation: Ulama
देवबंद (सहारनपुर)। ईद-उल- फितर पर उलमा के बाद अब ईदगाह वक्फ कमेटी ने भी लोगों से ईदगाह के बजाए मोहल्ले की मस्जिद या घरों में सीमित संख्या में जमात कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम व वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना सुफियान कासमी व ईदगाह के मुतवल्ली व कमेटी के सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा की कोरोना के बढ़ते कहर के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है। शरीयत में भी साफ है की जिंदगी की हिफाजत करना हमारा फर्ज है। इसलिए सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा न करें। बेहतर है की मस्जिदों या घरों में सीमित संख्या वाली छोटी छोटी जमातों के साथ ईद की नमाज अदा की जाएं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। वक्फ कमेटी के मुतवल्ली व सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा करना मुमकिन नहीं है। वहीं, मौलाना सुफियान कासमी ने बताया कि इस बार एक आदमी का सदका-ए-फितर 36 रुपये रखा गया है। जिसे ईद की नमाज से पहले पहले अदा किया जाना जरूरी है। मुफ्तियों ने यह भी कहा है की ईद की नमाज अदा न कर पाने की सूरत में नमाज-ए-चाश्त अदा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed