{"_id":"5dee90a18ebc3e87ff46bee8","slug":"object-to-the-design-of-dividers-muzaffarnagar-news-mrt4579093129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर के डिजाइन पर चेयरपर्सन ने जताया ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर के डिजाइन पर चेयरपर्सन ने जताया ऐतराज
विज्ञापन
रुडकी रोड पर डिवाईडर का निरीक्षण करती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर के डिजाइन पर चेयरपर्सन ने जताया एतराज
मुजफ्फरनगर। अहिल्या बाई चौक से शिव चौक होते हुए मीनाक्षी चौक तक बनाए जा रहे डिवाइडर के डिजाइन पर चेयरपर्सन ने एतराज जताया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि काम रोककर नए उनके द्वारा बताए गए डिजाइन के अनुसार निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि निर्माण शुरू करने से पहले उन्हें जानकारी दी गई।
सोमवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल अहिल्या बाई चौक पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं। यहां से शिव चौक होते हुए मीनाक्षी चौक तक आरसीसी डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। करीब 800 मीटर लंबे इस डिवाइडर का निर्माण 33 लाख की लागत से होना है। चेयरपर्सन ने डिवाइडर के डिजाइन को देखकर उस पर आपत्ति जताई। ठेकेदार, सहायक अभियंता एवं जेई को क्लीन एंड ग्रीन मुजफ्फरनगर को ध्यान में रखकर दो गुणा दो वर्ग फुट ऊंचाई के डिवाइडर का निर्माण गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दस फुट पर सुंदर फूल पौधे लगाए जाएं तथा बीच में फूलों का गमला रखवाया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अहिल्या बाई चौक से पुलिस चौकी तक डाली जा रही पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। पाइप लाइन तथा उखाड़ी गई टाइल्स को सिस्टम से लगाने के निर्देश दिए।