{"_id":"5e90ba788ebc3e769e488461","slug":"number-of-samples-increasing-reports-are-coming-down-muzaffarnagar-news-mrt4772759164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही सैंपल की संख्या, रिपोर्ट आ रहीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रही सैंपल की संख्या, रिपोर्ट आ रहीं कम
विज्ञापन
लॉक डाउन में बंदर को बिस्कुट खिलाती भोपा पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ रही सैंपल की संख्या, रिपोर्ट आ रहीं कम
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संदिग्धों की संख्या बढ़ रही है। जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल की रिपोर्ट आने में विलंब होने लगा है। शुक्रवार को भी 61 नए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजे गए, जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
जिले के विभिन्न स्थानों पर करीब 410 जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से जांच में तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव आए है, जिनमें दो झारखंड और एक केरल निवासी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों प्रांतों के यहां ठहरे सभी जमातियों के सैंपलों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों में संदिग्धों के सैंपल भेजे हैं।
सीएमओ डॉ पीके चोपड़ा ने बताया कि मेरठ लैब में भार बढ़ने के कारण सैंपल आने में देरी हो रही है, इसलिए अब सैंपल लखनऊ लैब को भेजे गए हैं। शुक्रवार को 61 सैंपल भेजे गए हैं। सात जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जो निगेटिव हैं। जबकि जिला अस्पताल में शुक्रवार को दो कोरोना संदिग्धों को भर्ती किया गया है। उनके सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के अनुसार अब तक जिले से कुल 160 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 69 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से 66 निगेटिव तथा तीन पॉजिटिव आई हैं।