फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NPR will also be updated with census

जनगणना के साथ एनपीआर भी होगा अपडेट

Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
NPR will also be updated with census
जनगणना के साथ एनपीआर भी होगा अपडेट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश की जनगणना-2021 के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट करने का काम भी होगा। सोमवार से इस काम में लगने वाले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इसमें 14 महत्वपूर्ण प्रश्न होंगे, जिनके अंतर्गत अन्य कुछ बिंदुओं पर भी जानकारी ली जाएगी।

जल्द ही जनगणना का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए कार्मिकों की तैनाती शुरू हो गई है। जनगणना के साथ ही एनपीआर अपडेट करने का भी काम होना है। देश के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से एनपीआर के संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एनपीआर में सभी सामान्य निवासियों का विवरण दर्ज होगा। चाहे वह भारत का नागरिक हो या गैर नागरिक। सोमवार से मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसके बाद अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनपीआर अपडेट के दौरान कार्मिक घर-घर जाकर परिवारों एवं उसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की सूचना दर्ज करेंगे। एनपीआर कार्य के अंतर्गत 14 महत्वपूर्ण प्रश्रों को शामिल किया गया है। इनमें कई उप प्रश्न भी शामिल हैं। प्रश्न में व्यक्ति के नाम, पते, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, जन्म स्थान, शैक्षिक योग्यता, व्यवसाय, मातृ भाषा, स्थायी निवास का पता, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, मतदाता पहचानपत्र आदि से जुड़े होंगे। परिवार के मुखिया के हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। एनपीआर का काम सितंबर 2020 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
जनगणना एवं एनपीआर को लेकर प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू होगा। सोमवार से मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण होना है।
- आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed