फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now we have to wait for the Corona curfew to open

अभी कोरोना कर्फ्यू खुलने का करना होगा इंतजार

Mon, 31 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now we have to wait for the Corona curfew to open
अभी कोरोना कर्फ्यू खुलने का करना होगा इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम आने पर ही कर्फ्यू में छूट मिलेगी। इसलिए जिले में अभी कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। लोगों को कर्फ्यू खुलने का इंतजार करना होगा।
डीएम ने बताया कि जिन जनपदों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हैं, उनमें गतिविधियों को प्रारंभ करने के संबंध में छूट दी गई है। जहां संख्या अधिक है, उन जनपदों में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है। मुजफ्फरनगर में वर्तमान में कोरोना के 1165 सक्रिय केस है। शासन से जारी आदेश के अनुपालन में जनपद में लागू आंशिक कर्फ्यू को अग्रिम आदेशों तक यथावत लागू किया जाता है।
विज्ञापन

लग सकता है एक सप्ताह का समय
जिले में जिस तरह प्रतिदिन केस घट रहे हैं और कम संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं, इससे ऐसा लगता है कि 600 से कम केस आने में एक सप्ताह लग सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों का भी कुछ ऐसा ही मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को लगा झटका
दुकान खोलने की तैयारी करने वाले दुकानदारों को प्रदेश सरकार के आदेश के बाद झटका लगा है। शहर सहित जिले भर में उन छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जिनकी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और स्टेशनरी की दुकान नहीं खुलने से किताबें, कॉपियां आदि वह खरीद नहीं पाए हैं। दुकानदार भी इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और सब कुछ बंद पड़ा है। व्यापारिक संगठन पहले से ही दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं। बर्तन व्यापार से जुड़े संदीप सिंघल का कहना है कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि दुकान भी खुल जाए और भीड़ भी न हो। व्यापारी नेता राकेश त्यागी, कृष्णगोपाल मित्तल पहले दुकानें खोलने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed