फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now more will have to face the problem of route diversion

अभी और झेलनी पड़ेगी रूट डायवर्जन की दिक्कत

Thu, 30 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now more will have to face the problem of route diversion
यातायात व्यवस्था के लेकर वन वे की गई सदर बाजार की गली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। यदि आप चरथावल-रोहाना मार्ग पर निकल रहे तो संभल कर निकले। दरअसल, इस रूट पर सैदपुरा कलां गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से सीसी रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है। इस गांव को छोड़कर चरथावल-रोहाना-छपार का निर्माण पूरा हो गया है। विभाग ने रूट डायवर्ट कर यात्री बसों और हल्के-भारी वाहनों को गांवों के रास्ते से निकालने की व्यवस्था की है। मुख्य मार्ग पर बंद होने से करीब 12 गांवों के लोग संकरे मार्ग पर दिक्कत झेलकर गंतव्य तक पहुंच रहे है।
विज्ञापन

करीब सवा साल पहले शासन ने चरथावल-रोहाना मार्ग के निर्माण के लिए 1651 लाख रुपये मंजूर किए थे। 19.200 किलोमीटर प्रस्तावित सड़क निर्माण के पहले चरण में रोहाना से छपार और दूसरे चरण में रोहाना से चरथावल मार्ग का निर्माण कराया गया। जिन गांवों में मुख्य सड़कों पर पानी निकासी की दिक्कत थी, उनमें सीसी रोड और नाला निर्माण कराया जा रहा है। बहेड़ी और बधाई कलां में निर्माण महीनों पहले हो चुका था। मगर, सैदपुरा कलां में सड़क पर सीसी रोड़ निर्माण नहीं हो पाया था। फिलहाल इस गांव में सड़क बनाने के लिए विभाग की ओर से एक तरफ बल्लियां और दूसरी ओर लोडर खड़ा कर रास्ता बंद कर निर्माण कराया जा रहा है। दुपहिया वाहनों के निकलने का भी रास्ता नहीं है। ऐसे में हरियाणा, उत्तराखंड और सहारनपुर जिले में आने जाने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

गांवों में भटक रहे अजनबी वाहन चालक
दलीपपुरा के ओमपाल सिंह, पिंकी मलिक, सनसवीर सिंह, नरेंद्र चौधरी का कहना है मुख्य मार्ग को लंबे समय तक बंद रखना उचित नहीं है। इस मार्ग पर गंतव्य तक पहुंचने वाले अनजान वाहन चालकों को गांवों के रास्तों में भटकना पड़ रहा है। संकरे मार्ग होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। इस मुख्य मार्ग 10 से 15 दिन बाद वाहनों के लिए खोला जाएगा। चरथावल क्षेत्र के लोग रोहाना स्टेशन पर ट्रेन में सफर करने के लिए इस मार्ग से गुजरते है। सैदपुरा कलां में रास्ता बंद होने के कारण कई बार ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकाें भी परेशानी
बस संचालक प्रिंस त्यागी ने बताया रोहाना- मुजफ्फरनगर की तरफ बसों का संचालन चरथावल कस्बे के होली चौक से दहचंद के बाहरी छोर पावटी मोड़ होते हुए सैदपुरा मार्ग पर किया जा रहा है। कारों का आवागमन भी इन्हीं गांवों से हो रहा है। भीड़भाड़ और सिंगल मार्ग होने के कारण गांवों में लंबा जाम रहता है। यात्रियों को पहुंचने में ज्यादा वक्त लग रहा है।

सीसी रोड के निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या स्थाई रूप से हल हो जाएगी। सैदपुरा में निर्माणाधीन सीसी रोड के कारण अभी रूट खुलने में 10 दिन लगेंगे। इसके बाद इस मार्ग की तमाम दिक्कतें खत्म हो जाएगी। इस मार्ग से तीर्थनगरी और अन्य शहरों को जाने वाले वाहन फर्राटा भरेंगे। - अजय भास्कर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed