फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now cane can be seen on portal

अब पोर्टल पर भी देख सकेंगे गन्ना पर्ची

Sun, 08 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now cane can be seen on portal
अब पोर्टल पर भी देख सकेंगे गन्ना पर्ची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को इस बार एसएमएस के माध्यम से पर्ची जारी हो रही है। इसके अलावा जारी होने वाली पर्ची को किसान गन्ना विभाग के दो पोर्टल पर भी देख सकते हैं। विभाग ने गन्ना क्रय केंद्रों पर डे-बुक की व्यवस्था की है। किसान अपने गन्ना क्रय केंद्र पर भी पर्ची देख सकते हैं।

गन्ना विभाग ने इस बार पूरे प्रदेश में गन्ने की मैनुअल पर्ची की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। किसानों को एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्ची की सूचना दी जा रही है। जिन किसानों के मोबाइल नंबर बदल गए हैं, वह स्वयं ई-गन्ना एप पर पहुंचकर नंबर चेंज कर सकते हैं। किसान चाहे तो गन्ना समिति में जाकर भी अपना नंबर बदलवा सकता है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना पर्ची को लेकर किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इस बार गन्ना क्रय केंद्रों पर भी डे-बुक की व्यवस्था की गई है। जिन किसानों को गन्ना पर्ची जारी हुई उन किसानों की सूची गन्ना क्रय केंद्र पर चस्पा होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग ने पोर्टल पर भी गन्ना पर्ची की व्यवस्था की है। इसमें केन यूपी डॉट इन और ई स्पेस गन्ना एप शामिल है। किसान पोर्टल पर जाकर सीधे अपनी पर्ची की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed