फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now BJP workers will also take responsibility of vaccination

टीकाकरण की जिम्मेदारी अब भाजपा कार्यकर्ता भी संभालेंगे

Sat, 13 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now BJP workers will also take responsibility of vaccination
जिला चिकित्सालय में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करते मंत्रीगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
टीकाकरण की जिम्मेदारी अब भाजपा कार्यकर्ता भी संभालेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की जिम्मेदारी अब भाजपा के कार्यकर्ता संभालेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेंगे। इसके लिए जिला चिकित्सालय में अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोरोना का टीका लगवाने में तेजी लाने के लिए सरकार के साथ भाजपा का संगठन भी आगे आ रहा है। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में भाजपा ने हेल्प डेस्क शुरू की है। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। डॉ. बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए अब बीजेपी ने खुद भी जिम्मेदारी संभाली है। बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 60 साल से ऊपर और 45 साल से ऊपर के वे लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, उन्हें जागरूक करेंगे। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर कोरोना से बचाव का टीका लगवाएंगे, जिससे कोई भी गरीब, बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति टीका लगवाने से ना बच सके।
विज्ञापन

बालियान ने कहा कि हमारा देश जल्द ही कोरोना मुक्त होगा। जिला चिकित्सालय में भाजपा की तरफ से दो हेल्प डेस्क सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम करेगी। कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों को जागरूक करेंगे, उन्हें कोरोना से बचाव का टीका लगवाएंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे। डॉक्टरों की हेल्प भी करेंगे। दोनों मंत्री वैक्सीनेशन रूम में भी गए और डॉक्टरों को फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवा रहे थे, उनको भी फूल देकर सम्मानित भी किया। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed