फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now auditorium will be built in GIC with Rs 25 crores

Muzaffarnagar News: अब जीआईसी में 25 करोड़ से बनेगा सभागार

Fri, 03 Nov 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now auditorium will be built in GIC with Rs 25 crores
विकास की बात :
विज्ञापन




- दो साल तक प्रयास विफल होने के बाद एमडीए ने लिया निर्णय



- दस हजार मीटर जमीन एमडीए ने की हुई है अधिग्रहित

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में दस हजार मीटर में अब उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) सभागार बनाएगा। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है। सभागार पर लगभग 25 करोड़ का खर्च आएगा।

दो वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम सीबी सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में 600 सीट वाला भव्य सभागार बनाने के लिए शिक्षा विभाग से एमडीए को 10 हजार मीटर जमीन देने का प्रस्ताव कराया था। प्रस्ताव के बाद एमडीए ने सभागार बनाने के लिए टेंडर निकाला, लेकिन कोई कार्यदायी संस्था सामने नहीं आई। इसके बाद तीन बार केवल मानचित्र बनाए जाने का टेंडर निकाला गया, इसके लिए भी कोई सामने नहीं आया। ल दो साल तक जब कोई कार्य नहीं हुआ तो मामला जिले के दोनो मंत्रियों के सामने पहुंचा।
विज्ञापन




केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से इसे लेकर बात की। डीएम ने लखनऊ में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि सभागार का निर्माण सरकारी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड करेगी। यूपीपीसीएल को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पत्र लिखते हुए सभागार के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा है। कार्पोरेशन से यह भी कहा गया कि वह कुल खर्च भी एमडीए को बताए। एमडीए शुरू से ही इस प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ का खर्च मानकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर में नहीं है कोई बड़ा सभागार

मुजफ्फरनगर शहर में ऐसा कोई बड़ा सभागार नहीं है जहां बड़ी बैठक की जा सके। शहर में जो भी सभागार है वह केवल कॉलेजों के है, इन सबमें केवल 100 से 200 तक लोग ही आ सकते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनने वाला सभागार 600 सीट वाला होगा, जिसमें एक साथ एक हजार लोग आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed