फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notices given to madrassas were cancelled in Muzaffarnagar, BSA asked for clarification from education officer

मदरसों को दिए नोटिस निरस्त: जमीयत उलमा के विरोध से बैकफुट पर शिक्षा विभाग, बीएसए ने भी मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 26 Oct 2023 10:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 10:08 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी ने करीब 12 मदरसों को मान्यता दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
Notices given to madrassas were cancelled in Muzaffarnagar, BSA asked for clarification from education officer
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में मदरसों को नोटिस के मामले में शिक्षा विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। जमीयत उलमा ए हिंद के साथ-साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी इस मामले पर एतराज जताया था। बीएसए शुभम शुक्ला ने खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा नोटिस निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुरकाजी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी ने करीब 12 मदरसों को मान्यता दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया था। साथ ही कहा कि था अगर मान्यता नहीं पाई गई और मदरसा खुला पाया गया तो प्रतिदिन दस हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

इसके बाद जमीयत उलमा ए हिंद ने आगे आकर शिक्षा विभाग पर गलत तरीके से नोटिस दिए जाने का आरोप लगाया था। मामले ने तूल पकड़ा तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने भी मामले पर एतराज जताते हुए नोटिस वापस लेने की बात कही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर बीएसए शुभम शुक्ला ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी नोटिस को निरस्त किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

बीएसए शुभम शुक्ला की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि पुरकाजी खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मदरसों को त्रुटिवश नोटिस जारी किए गए हैं, जो उनके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत नहीं है। उन्होंने बताया कि बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी से मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। मदरसों के मामले में निर्णय लेने का अधिकार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को है। ऐसे में बीईओ पुरकाजी की ओर से मदरसों को जारी किए गए नोटिस तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed