{"_id":"5efa306f8ebc3e431e1f3b26","slug":"notice-to-eo-why-don-t-you-be-relieved-muzaffarnagar-news-mrt4888228111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ को नोटिस, ‘क्यों न आपको कार्यमुक्त किया जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ को नोटिस, ‘क्यों न आपको कार्यमुक्त किया जाए’
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ईओ को नोटिस, ‘क्यों न आपको कार्यमुक्त किया जाए’
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में आपसी तल्खी इतनी बढ़ गई है कि चेयरपर्सन ने ईओ को कार्यमुक्त करने तक की चेतावनी दे डाली। ठेकेदारों का भुगतान नहीं करने तथा बोर्ड बैठक से पहले छुट्टी लेकर मोबाइल का स्विच आफ करने पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि ईओ ने पालिका की व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। क्यों न उन्हें बोर्ड का तत्काल सत्र बुलाकर कार्यमुक्त कर दिया जाए।
नगरपालिका के ठेकेदार 14वें वित्त आयोग से हुए कार्यों का भुगतान नहीं होने के कारण धरने पर बैठ गए थे। इस मामले में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी की लापरवाही मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि ईओ को निर्माण कार्यों की जांच कराकर भुगतान कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते ठेकेदार नगर पालिका में धरने पर बैठ गए। 27 जून को हुई बोर्ड बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन ईओ ने कोई जवाब नहीं दिया। 27 जून को हुई बोर्ड बैठक से पहले भी 25 एवं 26 जून को ईओ का फोन बंद था। इस संबंध में 27 जून को ईओ को सचेत भी किया गया, लेकिन फिर वही पुनरावृत्ति की गई। उन्होंने ईओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही कराए गए कार्यों का तीन दिन में सत्यापन कराकर ठेकेदारों का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन ने कहा है कि ईओ द्वारा लगातार उनके तथा शासन के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे नगर के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि नगरपालिका में उनकी उपयोगिता न मानकर क्यों न बोर्ड का तत्काल सत्र बुलाकर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए।
नगरपालिका में 14वें वित्त की राशि से हुए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। इस राशि को खर्च करने की समय सीमा 31 मार्च 2020 निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया। भुगतान से पहले कार्यों का सत्यापन किया जाता है, लेकिन कराया नहीं गया। इसके चलते ठेकेदारों ने बीते बुधवार को नगर पालिका में धरना शुरू कर दिया। सोमवार को जल्द भुगतान के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
ठेकेदारों के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। वार्ता के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है। बोर्ड बैठक से पहले मैं छुट्टी पर था। नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब दे दिया जाएगा।
- विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।

नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR