फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice pasted to three advocates to vacate the chamber

Muzaffarnagar News: तीन अधिवक्ताओं को चेंबर खाली करने के लिए नोटिस चस्पा

Mon, 03 Jul 2023 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted to three advocates to vacate the chamber
- बार संघ कार्यकारिणी ने की सख्त कार्यवाही, कारण बताओ नोटिस भी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर, जानसठ। बार संघ जानसठ के अध्यक्ष शशि सैनी के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक पत्र भेजने को लेकर बार संघ कार्यकारिणी ने तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। अब अधिवक्ताओं को चैंबर खाली करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। बार संघ की ओर से उनकी सीटों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
बार संघ अध्यक्ष शशि सैनी के खिलाफ बार संघ के ही अधिवक्ता योगेश गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर व नौशाद अहमद के सहायक अभिषेक ने अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित पत्र डाक द्वारा भेजा था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को बार संघ सभागार में मीटिंग बुलाई गई। वक्ताओं ने अध्यक्ष के खिलाफ भेजे गए पत्र की घोर निंदा की।
विज्ञापन

बार संघ कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि योगेश गुर्जर एडवोकेट, सुरेंद्र गुर्जर एडवोकेट और नौशाद अहमद एडवोकेट की बार संघ की सदस्यता समाप्त कर दी गई है, फिलहाल उनके चेंबर को खाली कराया जाए। उनकी सीटों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। इसके अलावा उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अध्यक्ष शशि सैनी का कहना है कि तीनों अधिवक्ताओं के चेंबर को उनसे शीघ्र ही खाली कराया जाएगा। और उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही के लिए इलाहाबाद बार काउंसिल को तीनों अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त कराने को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed