{"_id":"5e0261b98ebc3e87fc6b8a34","slug":"notice-on-12-houses-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4604140159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने मदीना चौक के 12 घरों पर नोटिस किए चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने मदीना चौक के 12 घरों पर नोटिस किए चस्पा
विज्ञापन
सरवट में नोटिस चस्पा करते अधिकारीगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए ने मदीना चौक के 12 घरों पर नोटिस किए चस्पा
मुजफ्फरनगर। मदीना चौक के आसपास के इलाके में मंगलवार को बिना नक्शे के मकान बनाने वाले व अतिक्रमण करने वाले 12 परिवारों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। मंगलवार को आरएएफ के फ्लैग मार्च के दौरान ही अफसरों ने ये नोटिस चस्पा किए।
सीएए को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद मंगलवार को मदीना चौक क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एमडीए के अफसरों की टीम ने मदीना चौक क्षेत्र में 12 घरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए। जिन लोगों द्वारा क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए या फिर स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण किए गए हैं, उन सभी लोगों के खिलाफ ये कार्रवाई नोटिस चस्पा किए गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान चस्पा किए जा रहे इन नोटिसों से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया है। कुछ लोगों द्वारा एमडीए की इस कार्रवाई को बवाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन एमडीए ने इस तरह की कार्रवाई की बात से इंकार किया है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिन लोगों ने स्वीकृत नक्शे से अलग जाकर निर्माण किया है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने मकान के निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है, उन्हें भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसका बवाल से कोई संबंध नहीं है।
मौलाना की मौत की अफवाह से अफरातफरी
मुजफ्फरनगर। अवांछित तत्वों द्वारा लगातार शहर का माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार देर रात अचानक शहर में पुलिस की पिटाई से एक मौलाना की मौत होने की अफवाह फैलाई गई। पुलिस पिटाई से मौलाना की मौत संबंधी अफवाह फैलते ही अफरातफरी मच गई और पुलिस अफसरों के फोन घनघनाने लगे। हालांकि देर रात तक अफसरों ने इस तरह की किसी मौत होने से स्पष्ट इंकार किया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि किसी मौलाना की मौत नहीं हुई है। यह महज माहौल खराब करने की अफवाह फैलाई गई, जिसके आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।