{"_id":"d218dc5beda598d76102328d16025cd2","slug":"not-satisfied-with-the-cbi-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच से संतुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच से संतुष्टि नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित रिया चौधरी हत्याकांड में सीबीआई की कोर्ट में दाखिल चार्जशीट से मां-बाप संतुष्ट नहीं है। पिता सुरेशपाल ने कहा कि आरुषि हत्याकांड की तरह सीबीआई को दोबारा जांच में रिया के हत्यारों को सामने लाना होगा। एडीजे कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने हत्यारोपी मुडंभर के पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू को दोषी नहीं माना है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में 10 मार्च, 2014 को पिता सुरेश को बचाते हुए बेटी रिया ने जान गवां दी थी। जमीन विवाद के चलते हथियारों से लैस आरोपी घर में घुस गए और पिता पर गोली चला दी थी। गोली लगने से रिया की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उसने पिता को बचा लिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिया हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के निर्देश दिए थे। 27 नवंबर को एडीजे कोर्ट में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें हत्यारोपी पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू को दोषी नहीं माना है। चार्जशीट में चार आरोपियों में से तीन को दोषी ठहराया है। रिया मर्डर केस में आरोपी सुनील और ललित जेल में हैं।
विज्ञापन
रोहताश फरार है, जबकि एक दूसरे मामले में बिल्लू भी सलाखों के पीछेे है। सीबीआई की चार्जशाीट को रिया के पिता सुरेशपाल ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हत्या और हमले की साजिश पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू ने रची थी। दस मार्च को बिल्लू के साथ आए आरोपियों ने हमला किया था। सीबीआई के आरोप पत्र में बिल्लू को दोषमुक्त करने के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। आरुषि हत्याकांड में भी सीबीआई को दोबारा विवेचना करनी पड़ी थी। उसी तरह रिया हत्याकांड के सच को सामने लाने की लङ़ाई लड़ी जाएगी।
मां ने ग्रहण किया था अवार्ड
गणतंत्र दिवस पर इसी साल रिया चौधरी को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था। मां अनीता ने बेटी को समर्पित पुरस्कार ग्रहण किया था। रिया लालूखेड़ी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा थी।
फिलहाल जेल में है बिल्लू
मुंडभर का चर्चित प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू बागपत के बामनौली गांव निवासी नीरज हत्याकांड में भी आरोपी है। रिया की हत्या के बाद वह फरार था। रिया के पिता सुरेशपाल की मदद करने के शक में नीरज की हत्या कराने का आरोप लगा था। इसी वर्ष अगस्त में आत्मसमर्पण कर बिल्लू जेल चला गया।