फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not a single stray animal should be seen on the streets: Balyan

सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए एक भी आवारा पशु : बालियान

Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Not a single stray animal should be seen on the streets: Balyan
विकास भवन के सभागार में बैठक लेते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

- किसी भी गांव में गोशाला से बाहर नहीं होगा आवारा पशु
- बड़ी गोशालाओं के निर्माण के लिए चिन्हित की जाएगी जगह
- करीब चार सौ बीघा जमीन की तलाश कर रहा है प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी आवारा पशु सडक़ों पर दिखाई नहीं देना चाहिए। किसानों और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिले में करीब तीन हजार पशुओं की क्षमता वाली एक बड़ी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ जगह चिन्हित करें।
विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। जिले के ब्लॉक प्रमुख, डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बालियान ने कहा कि जिले में आवारा पशुओं की समस्या को हम सबको मिलकर खत्म करना है। इस समस्या का निदान बड़ी गौशालाओं के खोले बिना नहीं हो सकता। प्रयास यह होना चाहिए सभी आवारा पशु गोशालाओं में ही रहे। किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जगह के चिन्हांकन में ब्लाक प्रमुख और बीडीओ सहयोग करें। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों के लिए बड़ा मुद्दा हैं आवारा पशु
विधानसभा के मुख्य चुनाव के अलावा खतौली उप चुनाव में भी आवारा पशुओं का मुद्दा चुनाव में उठता रहा। किसानों ने कहा कि पशु फसलों को चौपट कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। विभिन्न गांव के किसान नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितावी में सांड़ ने ले ली थी किसान की जान
इसी साल अगस्त में तितावी में सांड़ ने किसान राजबीर सिंह (60) को पटक-पटककर मार डाला था। बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को हटाने के लिए किसान खेत में गए थे। तितावी और आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण तितावी बस स्टैंड पर एकत्र होकर हंगामा किया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

हाईवे पर हादसों की वजह बन रहे निराश्रित पशु
पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी और बघरा में सबसे ज्यादा निराश्रित पशु घूमते रहते हैं। रात के समय पशु हाईवे पर ही बैठते हैं, जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर भी पशुओं के कारण हादसों का खतरा रहता है।

विकास भवन में सभागार में बैठक में मौजूद अधिकारी।

विकास भवन में सभागार में बैठक में मौजूद अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed