फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nomination of 17 including AAP candidate canceled

आप प्रत्याशी सहित 17 के नामांकन निरस्त

Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 17 including AAP candidate canceled
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं, इनमें मीरापुर के आप प्रत्याशी सरदार जोगेंद्र सिंह बांकुरा का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि चरथावल विधानसभा सीट पर 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद महफूज राना, अरशद राना, राज सिंह और याकूब के नामांकन निरस्त किए गए हैं। अब इस सीट पर 14 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। पुरकाजी विधानसभा सीट पर एक सत्यपाल का नामांकन निरस्त हुआ है। यहां अब 12 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। शहर सदर सीट से जहीर और आस मोहम्मद का नामांकन निरस्त हुआ है। अब इस सीट पर 18 प्रत्याशी शेष हैं। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर राजेंद्र कुमार और शहजाद का नामांकन निरस्त हुआ है। यहां अब 11 प्रत्याशी बाकी है। खतौली विधानसभा सीट पर जगपाल का नामांकन निरस्त हुआ है। यहां 12 प्रत्याशी बाकी है। इसी तरह मीरापुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा सात नामांकन निरस्त हुए है। यहां अब 19 प्रत्याशी मैदान में है। जिन सात के नामांकन निरस्त हुए है उनमें आप के प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह बांकुरा, गुरविंदर सिंह, वकार अजहर, सुरेंद्र कुमार, गुरदर्शन सिंह, अनिल कुमार और बबलू राम शामिल है।
विज्ञापन

दाखिल हुए थे 137 नामांकन
सीट नामांकन
मुजफ्फरनगर 29
मीरापुर 26
बुढ़ाना 19
चरथावल 23
खतौली 17
पुरकाजी 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed