{"_id":"5f108f768ebc3e635821a1b0","slug":"no-one-will-go-to-the-market-without-wearing-a-mask-sdm-muzaffarnagar-news-mrt491551889","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहने बिना बाजार में नहीं जाएगा कोई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क पहने बिना बाजार में नहीं जाएगा कोई : एसडीएम
विज्ञापन
बुढ़ाना कस्बे का निरीक्षण करते एसडीएम व ईओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क पहने बिना बाजार में नहीं जाएगा कोई : एसडीएम
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र अपने साथ अधिशासी अधिकारी ओमगिरी व नगर पंचायत कार्यालय की टीम के साथ बृहस्पतिवार शाम निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने कस्बे के हॉटस्पॉट जोन और बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में मास्क रहित मिलने वालों से जुर्माना वसूला गया।
उपजिलाधिकारी ने बाजार में माइक द्वारा घोषणा करते हुए कहा कि मास्क न पहनने वालों को बाजार में नहीं घुसने दिया जाएगा। मास्क न मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बाजार में कस्बे के कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को बताया कि होम क्वारंटीन हुए परिवारों के सदस्य बाजार में घूम रहे है। अपनी दुकानें भी खोल रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बाजार में होम क्वारंटीन के परिवार के सदस्य द्वारा खोली गई दुकान को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने दुकानदार को खूब हड़काया। उसकी दुकान बंद करवाई गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि होम क्वारंटीन परिवार के सदस्य बाजार में घूमते मिले तो उनकी खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने कहा क िकस्बे के कुछ व्यक्ति उनके ऊपर जबरदस्ती होम क्वारंटीन करने का आरोप लगा रहे है। उनकी किसी से दुश्मनी नही है। कस्बे को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वे सारे प्रयास कर रहे है। होम क्वारंटीन हुए परिवारों का उन्हें व प्रशासन को कोई सहयोग नही मिल रहा है। अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।