फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No contract for 57 years, municipality sent notice of 57 lakhs

57 साल से अनुबंध नहीं, पालिका ने भेजा 57 लाख का नोटिस

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
No contract for 57 years, municipality sent notice of 57 lakhs
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका ने शहर के शिव चौक स्थित गोल मार्केट की चार दुकानों का अनुबंध और प्रीमियम जमा नहीं किए जाने पर बाटा कंपनी को 57 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। दो दिन में किराया जमा नहीं कराने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। पिछले 57 साल से अनुबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी की ओर से बाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भगत सिंह मार्केट शाखा को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि एक मार्च 1965 के बाद कोई लिखित अनुबंध नहीं किया गया है। पालिका ने 10 जुलाई 2006 को अनुबंध और प्रीमियम जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन कंपनी की ओर से रुचि नहीं ली गई।
विज्ञापन

16 जनवरी 2019 को बोर्ड बैठक में जमीनी मंजिल का प्रीमियम 12 लाख 50 हजार रुपये और मासिक किराया पांच हजार रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस तरह चार दुकानों का किराया 20 हजार रुपये मासिक के हिसाब से कोई किराया जमा नहीं कराया गया है। नोटिस में कहा गया है कि कंपनी की ओर पालिका के 57 लाख रुपये बकाया है। चार दुकानों में संचालित शोरूम का मासिक किराया पहले से 740 रुपया प्रति माह प्रति दुकान तय है। लेकिन 1 मार्च 1965 से नगर पालिका तथा बाटा कंपनी के बीच कोई लिखित अनुबंध भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed