फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No cash in banks commotion

नो कैश पर बैंकों में हंगामा       

Wed, 23 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
No cash in banks commotion
मुजफ्फरनगर में बैंक के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के चलते अभी भी बैंकों में हंगामा और मारामारी का आलम है। कई बैंकों में नो कैश की स्थिति में ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। रुड़की रोड पर गुस्साए नागरिकों ने जाम लगाया। मंगलवार को एसबीआई और पीएनबी की शाखाओं में 2000 तक नोट बदले गए, जिन्हें 1000 के सिक्के दिए गए। कई बैंकों में लाइन में लगे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिन परिवारों में शादी होनी है वे परिजन अभी भी ढाई लाख रुपये निकालने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

     
मंगलवार को भी बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह ही लोग बैंकों के बाहर खड़े नजर आए।  बैंक खुले तो कर्मचारियों ने 10-20 लोगों की एंट्री कराने के बाद ताला लगा दिया। महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में कई बैंकोें में दोपहर होने से पहले ही कैश खत्म हो गया। लोगों ने हंगामा किया और बैंक कर्मचारियों से हाथापाई की नौबत तक आ गई। सुजडू चुंगी स्थित पीएनबी की शाखा पर पुलिसकर्मियों को भारी भीड़ को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर भीड़ को संभाला। उधर, रुड़की रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा पर मारामारी और हंगामा मचा रहा। कैश खत्म होने पर ग्राहकों की बैंककर्मियों से खूब नोकझोंक हुई। शादी वालों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। कोई समाधान न होने पर गुस्साए ग्राहकों ने रुड़की रोड पर आकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अधिकांश बैंकों में नो कैश की स्थिति रही। प्रतिबंधित नोट जरूर जमा किए गए। भारतीय स्टेट बैँक की रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा और नई मंडी की पीएनबी शाखा पर भारी भीड़ रही। नोटबंदी के चलते 14 दिन बाद भी नागरिक परेशान रहे। बैंकों में न तो किसी को 24 हजार रुपये का भुगतान हो पाया और न ही शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये ही मिल पाए। दिन में एटीएम भी खाली रहे। शाम को एटीएम में रुपये डाले गए तो नागरिकों को राहत मिली, मगर दो हजार रुपये निकालने के लिए भी घंटों लाइन में लगना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed