{"_id":"5f20620a8ebc3e638c772eb6","slug":"no-action-in-case-of-car-hit-muzaffarnagar-news-mrt493529831","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कार चालक को बचाने का प्रयास कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कार चालक को बचाने का प्रयास कर रही है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से टक्कर मारने के मामले में कार्रवाई नहीं
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व कार की टक्कर से घायल हुए सब्जी विक्रेता के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस, पीड़ित परिवार के बार-बार थाने के चक्कर काटने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
21 जुलाई की शाम कस्बे के उत्तरी चमारान निवासी मजदूर सुखबीर सिंह सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। हाइवे पर खंड विकास कार्यालय के सामने पीछे से आ रही कार की टक्कर में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच कार चला रही महिला कार लेकर फरार हो गई। जानकारी जुटाकर घायल के भाई पूर्व सभासद बाबू राम ने दो दिन बाद थाने पर तहरीर देकर पुलिस से महिला कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाय समझौते का दबाव बना रही है। पुलिस का कहना है वाहन संख्या के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।