{"_id":"6335dc775ae45c2a2739cf15","slug":"nishant-will-play-the-role-of-laxman-in-deepotsav-muzaffarnagar-news-mrt6074831187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे निशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे निशांत
विज्ञापन
अभिनेता निशांत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता निशांत एक बार फिर अयोध्या के दीपोत्सव में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। 23 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा।
शहर के नई मंडी क्षेत्र के लक्ष्मण विहार निवासी निशांत ने अभिनय में अपनी छाप छोड़ी है। एसडी कॉलेज से एमकॉम करने के बाद निशांत ने भोपाल के भारत भवन थिएटर में अभिनय की बारीकियां सीखी। इसके बाद 2009 में वह मुंबई पहुंचे और दो साल तक संघर्ष करते रहे। साल 2011 में सीरियल जय जय जय बजरंग बली में उन्हें अग्निदेव की भूमिका मिली। यहीं से उनके अभिनय का सफर शुरू हुआ। किस्मत कनेक्शन सीरियल में वह लीड किरदार कर चुके हैं। देवो के देव महादेव में पवन देव, संकट मोचन महाबली में शत्रुघ्न, जीटीवी की रामायण में भारत की भूमिका भी अदा कर चुके हैं।
पिछले साल भी दीपोत्सव में उन्हें लक्ष्मण की भूमिका दी गई थी। इस बार भी यह कार्यक्रम 23 अक्तूबर को अयोध्या में आयोजित होगा। भगवान राम के वनवास से लौटने का दृश्य यहां दर्शाया जाता है।