फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nirvana festival of Lord Adinath celebrated with devotion

Muzaffarnagar News: भक्ति भाव से मनाया आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव

Fri, 20 Jan 2023 05:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Nirvana festival of Lord Adinath celebrated with devotion
खतौली जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते हुएश्रद्घालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया। सुश्रावकों ने धार्मिक विधान आयोजित किए। भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के लाडू चढाए।
धर्म चर्चा में प्रवक्ता जैन रजनी जैन ने बताया हमारे लिए भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाना असीम पुण्यकारी कार्य है। आदिनाथ भगवान ने दुनिया को अंक, विद्या, व्यापार और लिपि का ज्ञान दिया। मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाई। विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाया। कहा कि भक्तामर के स्मरण से संसार के सभी रोग-शोक, विघ्नों का निवारण सहजता से स्वत: ही हो जाता है । इस दौरान भगवान आदिनाथ की भक्ति में धार्मिक भजन गाए। सायंकाल में दीपकों से मंगल आरती की गई और भक्तामर जी का पाठ हुआ।
विज्ञापन

इस मांगलिक आयोजन में मुकेश एडवोकेट, सुनील, संजय, मनोज, राकेश, अरूण, योगेश, सुनील, सतेंद्र प्रधान, सुधीर मुखिया, शीलचंद, बल्लू, सुरेंद्र, दीपक, अनुपम, राजकुमार प्रवक्ता राजीव मुखिया, मनीष, कल्पेंद्र, अशोक शास्त्री, छवि, शैली, विभा, डॉ ज्योति, विभा, वर्षा, करूणा, नैना, शोभा, डोली, मीनाक्षी, मोनिका, नीलिशा, अर्चना, अंजली, निर्मल, सर्वेश, दीपाली, पवित्रा, संध्या, वंदना, डॉ आशा, प्रज्ञा, उर्मिला, ममता, मीनू, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed