फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine years later, the mata will now worship in the village Barwala

नौ साल बाद बरवाला गांव में आज होगा माता का पूजन

Mon, 19 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nine years later, the mata will now worship in the village Barwala
शाहपुर। क्षेत्र के गांव बरवाला में प्राचीन माता मठ पर नौ साल बाद माता का पूजन होगा। मठ स्थापित करने वाले परिवार की महिला को सपने में माता ने दर्शन दिए, जिसके बाद पूरा गांव पूजन की तैयारी में जुट गया। सोमवार को दिन भर यहा पूजा चलेगी।
विज्ञापन



क्षेत्र के बरवाला गांव जिले का चर्चित गांव माना जाता है। आपसी मनमुटाव और विवादों के चलते होने वाली इस गांव की मामूली सी घटना भी  प्रशासन को हिला देती है, लेकिन गांव में होने वाले माता पूजन के दौरान गांव के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन


गांव के चौधरी इंद्रवीर सिंह बताते हैं कि करीब 600 वर्ष पूर्व गांव के चौधरी आसकरण के सात पीढ़ी पूर्व के नेत्रहीन बाबा राजाराम पास के गांव सांझक से माता के एक खंडहर मंदिर से ईंट लेकर आए थे, जिससे उन्होंने गांव में माता का थान बनवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस परिवार के किसी भी  सदस्य को जब सपने में माता दिखाई देती है उसके बाद परिवार के सदस्य के कहने पर थान की पूजा शुरू हो जाती है। धूमधाम से पूरा गांव इसकी पूजा अर्चना करता है। यहां पर एक मेले जैसा माहौल बन जाता है।


दो दिन पूर्व इस परिवार की महिला को सपने में माता दिखाई दी। जिसके बाद परिवार के अलावा पूरा गांव माता की पूजा के लिए जुट गया। सोमवार को दिन भर माता स्थल पर पूजा अर्चना होगी। पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग पूजा की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed