फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine seats, 195 candidates

नौ सीटों पर 195 प्रत्याशी

Sun, 11 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nine seats, 195 candidates
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य के नौ पदों के लिए शनिवार को अंतिम दिन 52 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़े के बीच शक्ति प्रदर्शन कर अपने पर्चे भरे।
विज्ञापन


इन वार्डों में कुल 195 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वार्ड 24 में सबसे अधिक 29 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। जबकि वार्ड 28 में भी 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में       उतरे हैं।
विज्ञापन


जिले में चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में शाहपुर और बुढ़ाना ब्लॉक में 29 अक्तूबर को मतदान होगा। दोनों ब्लॉकों में जिला पंचायत के 9 वार्डों में सदस्य पद का चुनाव होगा। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन शनिवार को 52 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जिला पंचायत के वार्ड 20 से विजय कुमार, अनंगपाल, इंद्रवीर, प्रवीण कुमार, गौरव कुमार, मुरसलीन ने नामांकन किया। वार्ड 21 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुदेश मलिक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।


दोनों ने दो-दो पर्चे भरे। इनके अलावा इसी वार्ड से ताहिरा, अजय, अंजू, अजय कुमार ने, वार्ड 22 से इमरान अली, हंसरती, लियाकत, नील कुमार, हातिम, अब्दुल गफ्फार, मोहसीन खान ने, वार्ड 23 से गुलनाज, सुनीता, मुन्नी, प्रतिज्ञा ने, वार्ड 24 से प्रवेश, याकूब ने, वार्ड 25 से सलीम, लियाकत, शराफत ने, वार्ड 26 अनीता, राजीव सैनी, पूनम सैनी, विजय कुमार ने,  वार्ड 27 से रिहाना खातून, संजीदा खातून, संजीदा, सन्नो ने तथा वार्ड 28 से जगदीश, चंद्रभान, देवव्रत, सुरेशचंद, ओमवीर, प्रमिला, जुल्फकार, मंगता, सुशील अेर पुष्पा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच और नाम वापसी के बाद 16 अक्तूबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed