फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine patients of Corona found, family had returned from Hyderabad

कोरोना के नौ मरीज मिले, हैदराबाद से लौटा था परिवार

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nine patients of Corona found, family had returned from Hyderabad
जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना के नौ मरीज मिले, हैदराबाद से लौटा था परिवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ओमिक्रॉन के दहशत के बीच कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच मरीज शहर की गांधी कॉलोनी और चार खतौली क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार आपस में परिचित हैं। खतौली का परिवार हैदराबाद से लौटा था। संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि नौ लोगों की जांच कराई गई, जिनमें वह संक्रमित मिले। मरीजों को दवाईयां दे दी गई है। उनके संपर्क में आए लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए थे, उनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच होगी। लोगों को लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 30 हजार 660 मामले मिल चुके हैं, इनमें 269 लोगों की दूसरी लहर के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल से देखी तैयारी
मुजफ्फरनगर। संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर स्टेट के नोडल अधिकारी ने जिला महिला चिकित्साल सहित तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। जिले में में पांच स्वास्थ्य केंद्रों में पीआईसीयू वार्ड बनाए गए हैं। जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ दीपक ओहरी स्टेट नोडल अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने किया। स्टेट नोडल अधिकारी के द्वारा कूकड़ा ब्लॉक स्थित एएनएमटीसी सेंटर में बीएसएल लैब -2 का भी निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में एसीएमओ अधिकारी डॉ अरविंद पंवार एवं एसीएमओ डॉ राजीव निगम ने अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा पुरकाजी में एसीएमओ डॉ दिव्या वर्मा के द्वारा मॉक ड्रिल का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किए गए इंतजाम
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में 40 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा पुरकाजी में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में 10 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में 10 बैड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed