{"_id":"68aee9f5f0c64180e8074183","slug":"nikhils-body-has-not-been-found-yet-raids-conducted-in-search-of-the-accused-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152923-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अभी तक नहीं मिला निखिल का शव, आरोपी की तलाश में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अभी तक नहीं मिला निखिल का शव, आरोपी की तलाश में दी दबिश
Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
-13 अगस्त की रात में हत्या कर तीन आरोपियों ने खतौली नहर में फेंका था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकड़ा गांव निवासी निखिल मोहन शर्मा का शव अभी तक नहीं मिल सका। पुलिस ने नहर में शव की तलाश के लिए मेरठ जनपद के थानों की पुलिस को सूचना दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
कूकड़ा निवासी निखिल को 13 अगस्त को बचन सिंह कॉलोनी निवासी प्रिंस घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह वापस नही लौटा था। निखिल के भाई अंकित मोहन शर्मा ने प्रिंस के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मंगलवार को प्रिंस व उसके साथी अवध विहार नई मंडी निवासी सौरभ राणा को गिरफ्तार किया था। तब उन्होंने बताया कि लेनदेन विवाद में अपने साथी नूनाखेड़ा तितावी निवासी रोहित बालियान के साथ मिलकर निखिल की गला घोटकर हत्या कर शव खतौली गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
बाद में उसकी बाइक भी खतौली गंंगनहर में फेंक दी थी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शव बरामद करने के लिए पुलिस की टीम मेरठ जनपद की भोला व सलावा झाल पर लगी हुई है। एक टीम नोएडा तक नहर में शव को तलाश कर रही है। फिलहाल सफलता नही मिली है। गंगनहर क्षेत्र वाले मेरठ जनपद के थानों की पुलिस को भी जानकारी दी गई है। वांछित अपराधी की तलाश में दबिश दी जा रही है।