{"_id":"68ae1dc4b19a0eaa1001e637","slug":"nikhil-was-murdered-in-a-transaction-dispute-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152896-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लेनदेन के विवाद में की थी निखिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लेनदेन के विवाद में की थी निखिल की हत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा निवासी निखिल मोहन शर्मा की लेनदेन विवाद में मारपीट करने के बाद उसके तीन दोस्तों ने गला घोटकर हत्या कर शव खतौली नहर में फेंका था। आरोपियों ने मृतक की बाइक को घटना के अगले दिन खतौली नहर में फेंका। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। काफी प्रयासों के बाद शव नहीं मिला।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बचन सिंह कॉलोनी निवासी प्रिंस व अवध विहार निवासी सौरभ राणा को सहावली जाने वाले रास्ते से पकड़ा है। सौरभ राणा व निखिल मोहन शर्मा के बीच व्यापारिक लेन देन था। 13 अगस्त को दोनों की पैसों के लेन देन को लेकर घटना से पहले कहासुनी हो गयी थी। सबक सिखाने के लिये सौरभ ने प्रिंस से निखिल को अपने टीपीनगर स्थित आफिस में बुलाया। वहां तितावी के गांव नूनाखेड़ा निवासी रोहित बालियान भी था। वहां निखिल व सौरभ में मारपीट हो गई। निखिल बेहोश हो गया प्रिंस ने उसे घर छोड़ने को कहा लेकिन सौरभ व रोहित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के डर के चलते ऐसा करने से मना कर दिया। तब योजना बनाकर तीनों ने बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी।
सौरभ की स्कॉर्पियो गाड़ी में शव को खतौली अलकनंदा नहर पुल से नहर में फेंका दिया। मृतक की बाइक सौरभ की ट्रांसपोर्ट पर खड़ी थी। घटना के अगले दिन तीनों आरोपी मृतक की बाइक को भी खतौली नहर में फेंक आए। बाइक को रोहित बालियान चला कर ले गया था। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर मृतक की बाइक बरामद कर ली। शव अभी नही मिल पाया है। आरोपियों ने बताया कि मृतक की जेब से कुछ रुपये मिले थे। उस पैसे से सभी ने शराब पी ली थी। इस मामले में वांछित रोहित बालियान को तलाश किया जा रहा है। सौरभ की स्कॉर्पियो गाड़ी कब्जे में ली है। आरोपियों का चालान कर दिया है।