फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Night temperature rises by 3.4 degrees, day temperature crosses 40

रात के तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी, दिन का तापमान 40 के पार

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Night temperature rises by 3.4 degrees, day temperature crosses 40
बच्चें को घूप से बचाव के लिए छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रात के तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी, दिन का तापमान 40 के पार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्मी ने रात में भी लोगों का चैन छीनना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार रहा।
सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार रात को यह बढ़कर 24.4 डिग्री पर पहुंच गया। 3.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी से लोगों को रात के समय मुश्किलें झेलनी पड़ीं। शहर के कई इलाकों में रात में बिजली के कट भी लगे, जिस कारण समस्या और बढ़ गई। बुधवार को दिन का तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

इस तरह चढ़ता गया पारा
तिथि तापमान
20 अप्रैल 40.4 डिग्री
19 अप्रैल 40.7 डिग्री
18 अप्रैल 39.8 डिग्री
17 अप्रैल 38.6 डिग्री
16 अप्रैल 37.4 डिग्री
15 अप्रैल 36.0 डिग्री
14 अप्रैल 38.8 डिग्री
13 अप्रैल 38.4 डिग्री
12 अप्रैल 35.5 डिग्री
11 अप्रैल 39.9 डिग्री
10 अप्रैल 38.9 डिग्री
बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा
मौसम के गरम मिजाज के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचाव के इंतजाम करते हुए नजर आए। गर्मी से राहत के लिए एयर कंडीशन, कूलर और पंखों का सहारा भी लिया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई है। नेत्र, त्वचा और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed