{"_id":"5ff6018c8ebc3e33df42f4af","slug":"night-and-morning-rains-sunshine-during-the-day-muzaffarnagar-news-mrt5192349172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात और सुबह में झमाझम बारिश, दिन में निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात और सुबह में झमाझम बारिश, दिन में निकली धूप
विज्ञापन
सुबह रिमझिम बारिश में सड़क पर हुए जलभराव से गुजरते स्कूटी सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रात और सुबह झमाझम बारिश, दिन में निकली धूप
मुजफ्फरनगर। जनपद में इस मौसम की सबसे अच्छी बारिश हुई। रात और सुबह में लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में मौसम बिल्कुल साफ हो गया और धूप से लोगों को राहत मिली। जिले में 15.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
जिले में बीते चार दिन से मौसम खराब बना हुआ है। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह लगातार बारिश हुई। लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आम जनता के प्रतिदिन के कार्य भी प्रभावित हुए। जिले में 15.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। दिन में मौसम के साफ होने और सूरज के निकलने से लोगों ने धूप का आनंद लिया। धूप से लोगों को सर्दी से राहत भी मिली। बारिश के बाद से जिले में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई है और शीतलहर का प्रभाव भी कम हो गया है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बाजार बारिश के चलते पूरी तरह सुनसान रहे। धूप निकलने के बाद बाजारों में भी रौनक हो गई। शाम तक बाजार गुलजार रहे। शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाने से लोग अपने घर जल्दी पहुंचे। उधर, लगातार पड़ रही बारिश से गेहूं की बुवाई लेट होने की उम्मीद है। साथ ही बरसात से गन्ने की कटाई भी प्रभावित हो रही है। जिला कृृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि गेहूं और गन्ने की फसल बरसात के लिए लाभकारी है। ज्यादा बारिश होने पर आलू और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। हरी सब्जियों की फसल भी बरसात से प्रभावित होगी।
विज्ञापन
जाट कॉलोनी में मार्ग कीचड़ में तब्दील
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर स्थित जाट कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। मुख्य सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। ऐसे में लगातार हो रही बरसात से पूरे मुख्य मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। बुधवार दिन में कीचड़ के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ में एक सरकारी विभाग की जीप भी फंस गई थी, जिसे बाद में टेंपू की मदद से बाहर निकाला गया।
वायु प्रदूषण में सुधार
मुजफ्फरनगर। बीते चार दिनों से रात में हो रही बरसात से कोहरा नहीं पड़ रहा है। हवा भी चल रही है। इससे वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 तक पहुंच गया था, जिससे हवा जहरीली हो गई थी। यह स्थित स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थी। बरसात होने से एक्यूआई लगातार कम हो रहा है, जो मंगलवार को 112 था, वो और अधिक घट कर बुधवार को 73 पर पहुंच गया, जो बहुत अच्छी स्थिति है।

खतौली में बारिश के बाद सड़कों पर फैली कीचड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR