फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NGT took cognizance in the matter of spreading pollution

Muzaffarnagar News: प्रदूषण फैलाने के मामले में एनजीटी ने लिया संज्ञान

Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
NGT took cognizance in the matter of spreading pollution
सिखेड़ा क्षेत्र के निराना गांव में फैक्टरी द्वारा प्रदूषण फैलाने के मामला
विज्ञापन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से साइट का दौरा कर मांगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र के निराना गांव में फैक्टरी द्वारा प्रदूषण फैलाने के मामले का राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से साइट का दौरा कर दो महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

निराना गांव के निवासी कैंसर पीड़ित बाबर अली ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में प्रार्थना देकर अवगत कराया था कि गांव में लोग लगातार कैंसर का शिकार हो रहे हैं। साथ ही कैंसर के कारण मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके अलावा 22 अप्रैल 2023 अमर उजाला में फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से साइट का दौरा कर दो महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन




इस फैक्टरी पर लगाया था प्रदूषण फैलाने का आरोप

शिकायतकर्ता बाबर अली ने आवेदन में कहा था कि त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड एल्को-केमिकल यूनिट हानिकारक रसायनों वाले व्यापारिक बहिःस्राव को सीधे नाली और खुले खेतों में छोड़ रहा है। इससे ना केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों की कृषि भूमि और फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम गठित कर किया जाएगा निरीक्षण

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि एनजीटी ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। दो महीने का समय दिया गया है। उन्हें एनजीटी का आदेश मिल गया है। टीम गठित कर निरीक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed