फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New sugarcane purchasing centers will be established in Bhayla Kalan, Ranakhandi and Gurgaon

भायला कलां, रणखंडी व गुडगजपुर में स्थापित होंगे नये गन्ना क्रय केंद्र

Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
New sugarcane purchasing centers will be established in Bhayla Kalan, Ranakhandi and Gurgaon
भायला कलां, रणखंडी व गुडगजपुर में स्थापित होंगे नये गन्ना क्रय केंद्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना समिति की सामान्य निकाय की वर्चुअल बैठक में भायला कलां, रणखंडी में गुडगजपुर नए गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाने समेत अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने बताया कि वर्चुअल बैठक में चीनी मिल प्रतिनिधि, प्रशासक प्रबंधक कमेटी के सदस्य, जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और डेलीगेट्स शामिल रहे। बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष के सामान्य निकाय की बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। इसके बाद सुरक्षा संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की गई। भायला कलां, रणखंडी व गुडगजपुर में नए गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाने के साथ-साथ संयुक्त क्रय केंद्रों के कृषकों को स्वेच्छानुसार चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने, नेत्र चिकित्सालय मद में 10 रुपये प्रति किसान कटौती किए जाने, मझौल जबरदस्तपुर में नया खाद गोदाम का निर्माण कराए जाने तथा पुराने जीर्ण शीर्ण गोदामों की मरम्मत किए जाने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अध्यक्षता श्यामवीर त्यागी व संचालन चौधरी प्रविंद्र सिंह ने किया। वर्चुअल बैठक में भगत सिंह वर्मा समेत अन्य डेलीगेट्स मौजूद रहे। बैठक में भगत सिंह वर्मा ने गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित करने और बकाया गन्ना मूल्य के शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग सरकार से रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed